गुहला चीका | स्थानीय डीएवी सीनियर सेकेंडरी पब्लिक स्कूल चीका में हरियाणा राज्य भारत स्काउट एवं गाइड चंडीगढ़ के आदेशानुसार तृतीय सोपान गाइड प्रशिक्षण शिविर के दूसरे दिन राम गोपाल सैनी ने ध्वजारोहण कर शुभारंभ किया। राम गोपाल ने बताया कि इस तीन दिवसीय हरियाणा राज्य भारत स्काउट एवं गाइड शिविर में ब्लॉक के सरकारी व गैर सरकारी स्कूल भाग ले रहे हैं।