गुहला चीका | सरस्वती सीनियर सेकेंडरी पब्लिक स्कूल चीका की रीना ने दस जमा दो कक्षा की वार्षिक परीक्षा में गुहला ब्लॉक में टाप किया है। उक्त जानकारी देते हुए स्कूल के प्रिंसिपल श्याम लाल शर्मा ने बताया कि स्कूल की रमनजीत व तन्नू बिच्छियां ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। उन्होंने स्कूल के उमदा प्रमाण आने पर संतोष जताया और कहा कि स्कूल के 25 बच्चों ने मेरिट प्राप्त की जबकि 26 बच्चों ने 75 प्रतिशत अंक प्राप्त किए।