पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • चार सड़क हादसों में दो की मौत चार घायल, एक पीजीआई रेफर

चार सड़क हादसों में दो की मौत चार घायल, एक पीजीआई रेफर

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कैथल | चार अलग-अलग जगह हुए सड़क हादसों में दो की मौत हो गई। मरने वालों में एक हरियाणा पुलिस का जवान था। जो ड्यूटी के बाद अपनी गाड़ी में कैथल आ रहा था। चार लोग घायल हो गए। रोडवेज बस की टक्कर से घायल की हालत को गंभीर देखते हुए पीजीआई रोहतक रेफर किया है।

तितरम थाना पुलिस को खेड़ी शेरू निवासी दलबीर सिंह ने बताया कि वे शनिवार एक बजे अपने बड़े भाई सुखदेव के साथ गांव कैलरम से पराली की कुटाई करके गांव पिंजूपुरा में जा रहे थे। कलायत से गांव पिंजुपुरा की तरफ वाली सड़क नरवाना की तरफ से आ रही हरियाणा रोडवेज ने बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही वह बेहोश हो गया। उसे सामान्य अस्पताल भेजा। जहां से डॉक्टरों ने रोहतक रेफर कर दिया। एससी मनजीत सिंह ने बताया कि पुलिस ने बस चालक के खिलाफ केस दर्ज किया है।

टक्कर के बाद खद्दानों में गिरी कार, एक की मौत : माॅडल टाउन पानीपत निवासी अनिल कुमार ने बताया कि वे शनिवार शाम करीब पांच बजे राहुल की कार में महेंद्र के साथ पटियाला के लिए चले। रात करीब सवा नौ बजे चीका से पटियाला रोड नजदीक कर्म सिंह ग्रेवाल पब्लिक स्कूल कमेडी सामने पटियाला की तरफ से एक गाड़ी ने उनको टक्कर मार दी।

खबरें और भी हैं...