गुहला चीका | आज यहां श्री गुरु तेग बहादुर पब्लिक स्कूल चीका में टेनिस बाल क्रिकेट टूर्नामेंट की एक बैठक का आयोजन किया गया। बैठक की अध्यक्षता टूर्नामेंट के आयोजन समिति के सचिव रामभूल कसौर ने की। उन्होंने प्रतियोगिता के लिए चल रही तैयारियों का जायजा लिया और अन्य सदस्यों को प्रतियोगिता को बढ़िया ढंग से करवाने की जिम्मेवारियां सौंपी।