गुहला चीका | भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष सुभाष बराला ने कहा कि पार्टी हाईकमान ने संगठन को मजबूत करने और अधिक से अधिक लोगों को पार्टी के साथ जोड़ने के लिए राहगीरी कार्यक्रम चलाया है। बराला आज चीका में पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। उन्होंने कहा कि इस कार्यक्रम से मंत्रियों और विधायकों को अधिक से अधिक लोगों से संपर्क करने का मौका मिलेगा। वे सरकार की योजनाओं के बारे में सीधे तौर पर जनता को अवगत करवा सकेंगे। उन्होंने कहा कि कर्नाटक में कांग्रेस चोर दरवाजे से सत्ता हथियाना चाहती है। कांग्रेस और जेडी का गठबंधन स्वार्थ का गठबंधन है। यह ज्यादा लंबे समय तक टिक नहीं पाएगा। कर्नाटक में एक बार फिर से जल्द ही चुनाव होंगे, जिसमें भाजपा पूर्ण बहुमत के साथ सरकार बनाएगी।