पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • डिप्लोमा इंजीनियर एसो. की चेतावनी मांगें न मानी तो बिजली पानी आपूर्ति व सीवरेज व्यवस्था करेंगे ठप

डिप्लोमा इंजीनियर एसो. की चेतावनी-मांगें न मानी तो बिजली-पानी आपूर्ति व सीवरेज व्यवस्था करेंगे ठप

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कैथल| लघु सचिवालय में हड़ताल पर बैठे इंजीनियरिंग डिप्लोमा कर्मचारी नारेबाजी करते हुए।

भास्कर न्यूज | कैथल

डिप्लोमा एसोसिएशन हरियाणा जोन कैथल ने दूसरे दिन लघु सचिवालय पर अनिश्चितकालीन आंदोलन जारी रखा। धरने पर बलराज, सुरेंद्र, विजय, भूपेंद्र विशेष रूप से पहुंचे। जिला प्रधान देवेंद्र रंगा ने कहा कि अगर सरकार अलोकतांत्रिक रुख नहीं छोड़ती और हमारी जायज मांगे नहीं मानती तो उन्हें बिजली, पानी व सीवरेज व्यवस्था को बंद करना पड़ेगा। इसकी पूरी जिम्मेदारी सरकार की होगी। सरकार के इस तानाशाही रुख से सभी कर्मचारियों व अधिकारियों में रोष है। यदि जल्द मांगें नहीं मानी तो सभी प्रकार के कार्य सस्पेंड कर दिया जाएगा। बैठक में देवेंद्र रंगा, वजीर सिंह, सुनील राविश, रणधीर मेहरा, मनोज कुमार, मनजीत सिंह, ओमप्रकाश मौजूद रहे। धरने पर कुरुक्षेत्र व झज्जर जोन के डिप्लोमा इंजीनियरों धरने का समर्थन किया। कुरुक्षेत्र जोन की तरफ से महेंद्र पाल की अध्यक्षता में रोष मार्च निकालते हुए पहुंचे। झज्जर जोन के जिला प्रधान सचिन कुमार की अध्यक्षता में इंजीनियर पहुंचे।

ये हैं प्रमुख मांगें

एसडीओ वेदपाल पर लगाए आरोप वापस लिए जाएं।

एसडीओ वेदपाल के प्रति लोकतांत्रिक व्यवहार अपनाया जाए। एसडीओ के साथ उचित न्याय किया जाए।

विधायक कुलवंत बाजीगर व उसके समर्थकों द्वारा की गई मारपीट व गुंडागर्दी करने वालों पर कार्रवाई की जाए।

मंत्री अनिल विज द्वारा एसडीओ पर किए गए शोषण व तानाशाही के लिए माफी मांगी जाए।

फायर ब्रिगेड के 13 कर्मी हड़ताल पर, डेपुटेशन वाले 5 संभाल रहे 2 गाड़ियां

गुहला चीका| मांगों को लेकर सातवें दिन भी हड़ताल पर बैठे नगरपालिका व अग्रिशमन कर्मचारी।

गुहला चीका | चीका फायर ब्रिगेड में तैनात सभी तेरह कर्मचारी पिछले सात दिनों से नगरपालिका कार्यालय के समक्ष धरने पर बैठे हैं। ऐसे में चीका फायर ब्रिगेड की दोनों गाड़ियों को डेपुटेशन पर भेजे गए पांच कर्मचारी संभाल रहे हैं। इन हालातों में यदि क्षेत्र में कहीं आगजनी की घटना हो जाती है तो कर्मचारियों के अभाव में उस पर काबू पाना मुश्किल हो सकता है। उधर फायर ब्रिगेड कर्मचारियों ने आज सातवें दिन भी अपना धरना जारी रखा और सरकार के खिलाफ जोरदार नारेबाजी की। प्रधान पिरथी राम ने कहा कि सरकार एक सोची समझी साजिश के कर्मचारियों का शोषण कर रही है। उन्होंने कहा कि जब तक सरकार फायर ब्रिगैड के 1360 कर्मचारियों को नियमित नहीं करती उनकी हड़ताल यूं ही जारी रहेगी। इस मौके पर विजय सिंह, अंग्रेज सिंह, धन्ना राम, गुरदीप राम, अमर सिंह, टहन सिंह, मलकीत सिंह, रमेश, हाकम सिंह, चतर सिंह, मेजर सिंह, पवन शर्मा, मोहन लाल शर्मा, रामपाल, अभिषेक शर्मा, बलराम सिंह व नरेश कुमार भी मौजूद रहे।

कर्मचारी कम होने से दिक्कतें : चीका फायर ब्रिगेड में तैनात लीडिंगधीर पुरी ने भी माना कर्मचारियों की कमी के चलते कई बार आग लगने की घटना पर काबू पाने में दिक्कत होती है। आग पर काबू पाने के लिए नियम के मुताबिक एक गाड़ी पर छह कर्मचारी तैनात होने चाहिए लेकिन वे केवल पांच कर्मचारी ही दोनों गाड़ियों को संभाल रहे हैं। दो दिन पूर्व भी गांव भागल में लगी आग पर काबू पाने में कर्मचारियों की कमी खली थी।

खबरें और भी हैं...