डीएवी स्कूल का दिलप्रीत कबड्डी में मलेशिया में दिखाएगा दम
गुहला चीका | डीएवी सीनियर सेकेंडरी पब्लिक स्कूल चीका में आज प्रात कालीन सभा में राष्ट्रीय कबड्डी प्रतियोगिता में तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले स्कूल के विद्यार्थी दिलप्रीत का शानदार स्वागत किया गया। दिलप्रीत को सम्मानित करते हुए स्कूल प्रधानाचार्य पूनम सिंह ने बताया कि स्टूडेंट ओलिंपिक एसोसिएशन द्वारा राष्ट्रीय स्तर पर गुजरात में आयोजित कबड्डी प्रतियोगिता में स्कूल के दसवीं कक्षा के विद्यार्थी दिलप्रीत ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए द्वितीय स्थान प्राप्त किया। प्रतियोगिता में देश के सभी राज्यों के खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। दिलप्रीत के टीम में चयन के बाद वह मलेशिया में होने वाली प्रतियोगिता में हिस्सा लेगा। दिलप्रीत की इस उपलब्धि पर प्रधानाचार्य ने अभिभावकों, खिलाड़ियों व अध्यापकों को शुभकामनाएं दी हैं।