अंडर 19 कबड्डी में गुहला के खिलाड़ियों का सम्मान
गुहला चीका| अंडर 19 कबड्डी में शानदार प्रदर्शन करने वाले युवाओं को बधाई देते नोदी चीका।
भास्कर न्यूज | गुहला चीका
गत दिनों गुजरात में आयोजित की गई अंडर 19 कबड्डी प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करने वाले गुहला खंड के गांव बदसुई के हर्ष दीप, हरिगढ़ के कर्ण व सिंह के देवेंद्र नैन को बधाई देने वालों को तांता लगा है। युवा समाजसेवी नोदी चीका ने आज इन युवाओं को मिल उन्हें जीत की बधाई दी। कोच दीपा हरिगढ ने बताया कि इस प्रतियोगिता अच्छा प्रदर्शन करने वाले आधा दर्जन युवाओं का हरियाणा की टीम के लिए चयन हुआ है। ये सभी बच्चे 26 जून को मलेशिया में आयोजित की जाने वाली प्रतियोगिता में प्रदेश का नेतृत्व करेंगे। इस अवसर पर हरदीप पूनिया, जगदेव सीड़ा, रणजीत घणघस, राजा, कुलदीप, बुप्पा, सोनू भागल भी मौजूद रहे।