जरूरतमंद बच्चों को बांटी स्टेशनरी व काॅपियां
बिलिवर्स ईस्टर्न चर्च द्वारा संचालित डे केयर सेंटर ब्रिज ऑफ होप में उपहार वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।मुख्य अतिथि देवदर्शन गुप्ता ने शिरकत की। चर्च के फादर मेजर गिल भी इस अवसर पर उपस्थित रहे। अध्यक्षता संतोष मसीह ने की।
उन्होंने बताया कि ब्रिज ऑफ होप की तरफ से बच्चों को स्टेशनरी, कापियां, पेस्ट ,ब्रश, साबुन व जरूरत की अन्य चीजें दी जा रही हैं। बिलिवर्स ईस्टर्न चर्च के संस्थापक डॉक्टर केपी योहनान का मकसद जरूरतमंद बच्चों को उनकी उन्नति में सहायता करना है। उन्होंने ब्रिज ऑफ होप के लिए हर संभव सहायता देने की घोषणा की। कार्यक्रम में जरूरतमंद बच्चों को सामग्री बांटी। मौके पर बिंदिया रानी, देवदर्शन गुप्ता, सोना देवी, गुरविंदर कौर, गुरमीत कौर उपस्थित रहे।
गुहला चीका | डे केयर सेंटर ब्रिज ऑफ होप में उपहार वितरण में मौजूद सदस्य।