पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • पूर्व मुख्यमंत्रियों से ज्यादा ग्रांट देंगे प्रदेश के सहकारिता मंत्री : बाजीगर

पूर्व मुख्यमंत्रियों से ज्यादा ग्रांट देंगे प्रदेश के सहकारिता मंत्री : बाजीगर

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
गुहला भाजपा विधायक कुलवंत बाजीगर ने कहा कि 17 मई को सीवन में होने वाले कार्यकर्ता सम्मेलन में हरियाणा के सहकारिता मंत्री मनीष ग्रोवर इतनी ज्यादा ग्रांट देंगे जितनी प्रदेश के किसी पूर्व मुख्यमंत्री ने भी नहीं दी होगी। बाजीगर आज सीवन खंड के गांव लदाना चक्कू में दसवीं के स्कूल को दस जमा दो तक अपग्रेड होने का पत्थर लगाने, आंगनबाड़ी भवन के उद्घाटन व हरिजन चौपाल का उद घाटन करने के उपरांत एक जनसभा को सं‍बोधित कर रहे थे। उन्होंने ग्रामीणों को कल सीवन में आयोजित होने वाले कार्यकर्ता सम्मेलन में भाग लेने का न्यौता भी दिया। उन्होंने कहा कि यही नहीं इसके अतिरिक्त 10 करोड़ रुपए की ग्रांट सड़क, गलियां, चौपाल व नालों आदि के लिए दी गई है। उन्होंने कांग्रेस पर आरोप लगाया और कहा कि कांग्रेस के राज में किसी भी गांव में भाजपा सरकार आने से पहले विकास नाम की कोई चीज नहीं थी। परंतु उन्होंने विधायक बनते ही सीवन व गुहला ब्लाॅक में पड़ने वाले गांवों की सभी समस्याओं को हल करवाया। मौके पर हरदीप सिंह आंधली, जंगीर सिंह कंबोज, निर्भय औलख, नरेश मुंजाल, सुरेश कुमार, हरमेल सिंह, जगदीप सिंह, जगजीत सिंह, महेंद्र चीमा, मालक सिंह, लखविंद्र सिंह, अंग्रेज नम्बरदार, जरनैल सिंह, शेर सिंह, गुरलाल सिंह, जसविंद्र सिंह व भजन सिंह आदि भी मौजूद रहे।

खबरें और भी हैं...