कल्लर माजरा के पंचायत घर से 12 थैले गेहूं चोरी, नशेड़ियों पर शक
कैथल। गांव कल्लर माजरा में पंचायत घर का रोशनदान तोड़कर किसी ने वहां से 12 कट्टे अनाज चोरी कर लिया। ग्रामीणों ने नशेड़ियों पर चोरी का शक जताया है। गांव के करनैल सिंह ने बताया कि उसके पास गांव का अनाज का डिपू है। 8 मई को पंचायत घर में 124 कट्टे गेहूं के उतरवाए थे। 17 मई को वह अपने बेटे को साथ लेकर गेहूं वितरित करने पंचायत घर पहुंचे तो वहां गेहूं के कट्टे बिखरे हुए थे। रोशनदान के सरिये भी टूटे हुए थे। 12 कट्टे चोरी हुए मिले। चीका थाना से हेड कांस्टेबल कृष्ण कुमार ने बताया कि अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज किया है।