गुहला भाजपा विधायक कुलवंत बाजीगर ने शुक्रवार को अपने निवास पर लोगों की समस्याएं सुनीं और मौके पर संबंधित अधिकारियों को समाधान के निर्देश दिए। इसके बाद पत्रकारों से बातचीत में बाजीगर ने बताया कि गुहला के विकास में विपक्षी पार्टियों के नेताओं का कोई योगदान नहीं है।
उन्होंने दावा किया कि महिला कालेज, फोर लैन, विश्राम गृह का निर्माण, सीवन में सीवरेज व्यवस्था, जंगल जाल, आईटीआई भवन का निर्माण, मिट्टी व पानी की लैब तथा माइनर को ढांपने जैसे बड़े-बड़े प्रोजेक्ट ऐसे हैं जिन्हें पूरा होने का जनता पिछले 40 सालों से इंतजार कर रही थी। सीवन में आईटीआई को मंजूरी दी गई जो कि लोगों की बहुत पुरानी मांग थी। इस अवसर पर जंगीर सिंह कंबोज, नेत्रपाल शर्मा, रोशन लाल शर्मा दुसेरपुर, अमरीक विर्क, गगन कंबोज, निर्भय औलख, सुनील बिच्छियां, लाली बलबेहड़ा, कुलदीप बिच्छियां, मंगल शर्मा, राज रानी शर्मा भी मौजूद थे।