पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • मांगों को लेकर नंबरदार 20 मई को कैथल में करेंगे सम्मेलन

मांगों को लेकर नंबरदार 20 मई को कैथल में करेंगे सम्मेलन

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नंबरदारों की आयु निर्धारण संबंधी जारी किए गए दस्तावेजों से हरियाणा के समस्त नंबरदारों में गहरा रोष है जिसे लेकर 20 मई को कैथल में हरियाणा नंबरदार एसोसिएशन द्वारा नंबरदारों का सम्मेलन बुलाया गया है। उक्त विचार हरियाणा नंबरदार एसोसिएशन के प्रदेश प्रवक्ता एडवोकेट जीवन सिंह नैन ने नंबरदारों की एक मीटिंग को संबोधित करते हुए व्यक्त किए। उन्होंने कहा कि हरियाणा के अतिरिक्त मुख्य सचिव द्वारा 9 जनवरी 2018 को नंबरदारों की आयु 60 वर्ष, 65 वर्ष व 70 वर्ष संबंधी आंकड़ा उपायुक्त के माध्यम से संबंधित तहसीलों से मांगा गया था जिससे लेकर 1 फरवरी को प्रदेश के समस्त नंबरदारों ने मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपकर इसका विरोध किया था। उन्होंने कहा कि 10 मार्च को प्रदेश के समस्त नंबरदारों ने सभी हलका विधायकों को ज्ञापन देकर सरकारी आदेश को निरस्त करने बारे कहा गया था। प्रदेश के मुख्यमंत्री ने विधानसभा में आश्वासन दिया था कि नंबरदारी के पद के साथ कोई छेड़छाड़ नहीं की जाएगी और उनकी मानदेय बढ़ाने संबंधी सभी मांगों पर सरकार सहानुभूति पर विचार करेगी। उन्होंने कहा कि पत्र क्रमांक-3997 दिनांक 9 मई को को सरकार द्वारा फिर से एक पत्र जारी किया है जिसमें नंबरदारों की आयु निर्धारण संबंधी आंकड़े मांगे गए है जिसे लेकर नंबरदारों में गहरा रोष है और हरियाणा नंबरदार एसोसिएशन द्वारा 20 मई को कैथल में नंबरदारों का एक सम्मेलन बुलाया गया है।

गुहला चीका | अपनी मांगों को लेकर बैठक करते हुए नंबरदार।

खबरें और भी हैं...