काले झंडे दिखाने की चेतावनी पर नोदी हिरासत में
एसडीओ वेदपाल विवाद में सीएम को काले झंडे देने की चेतावनी देने वाले नोदी व उसके समर्थकों को सुरक्षा एजेंसियों की सूचना पर पुलिस ने नोदी चीका व उसके साथी जगदेव सीड़ा को हिरासत में लेकर करीब चार घंटे तक नजरबंद रखा। सीएम के चीका से रवाना होने के बाद ही उन्हें रिहा किया गया।रिहा होने के बाद नोदी ने कहा कि वे औछी राजनीति बिल्कुल नहीं करते।