गुहला चीका| सीएम मनोहर लाल बाजीगर के निवास पर पत्रकारों से बात करते हुए।
भास्कर न्यूज | गुहला चीका
हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कहा कि प्रदेश की जनता को बेहतर स्वस्थ्य सुविधाएं उपलब्ध करवाने के लिए 22 मेडिकल काॅलेज स्थापित किए जाने है, जिनमें से चार की घोषणा कर दी गई है और बाकी के 18 पर भी जल्द ही फैसला कर लिया जाएगा। मुख्यमंत्री आज हलका विधायक कुलवंत बाजीगर ने निवास पर पत्रकारों से मुखातिब हो रहे थे। एक सवाल के जवाब में सीएम ने बताया कि विभिन्न विभागों में 50 हजाए भर्तियां की जानी है जिनमें से लगभग 24 हजार युवाओं को नौकरियों पर रखा गया है और बाकी भर्तियों के लिए काम जारी है। इसके बाद मुख्यमंत्री ने भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश कार्यकारणी सदस्य सरदार हरपाल सिंह चीका के निवास स्थान पर पहुंच उनकी दिवंगत 81 वर्षीय माता स्वर्गीय जगीर कौर के देहांत पर गहरा दुख एवं संवेदना व्यक्त की। इस अवसर पर विधायक कुलवंत बाजीगर, पंचकुला के विधायक ज्ञान चंद गुप्ता, चेयरमैन अरूण सर्राफ, वरिष्ठ नेता धर्मपाल शर्मा, डीसी सुनीता वर्मा, उपमंडलाधीश संयम गर्ग, भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष धर्मपाल शर्मा, जिला अध्यक्ष अशोक ढांड, स.महताब सिंह, स. प्रघुमन सिंह, डा. शरणजीत कौर, प्रो. राजबीर सिंह, स. हरमनजोत सिंह, तेजेशवर सिंह, गुरताज सिंह, अवतार सिंह चक्कू, ईशर सिंह, के के आनंद, यशपाल राणा, मंडल अध्यक्ष मांगे राम जिंदल, सतप्रकाश गर्ग, राजपाल तंवर, शैली मुंजाल, मनीष कठवाड़, रामपाल राणा, साहब सिंह संधु, रमेश सिंगला, महेन्द्र चीमा, नेत्रपाल शर्मा, परमानंद गोयल, ज्ञान सिंह ने भी जगीर कौर के निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया।