पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • अशोक अरोड़ा पहुंचे चीका, 29 की रैली व जेल भरो आंदोलन का दिया न्योता

अशोक अरोड़ा पहुंचे चीका, 29 की रैली व जेल भरो आंदोलन का दिया न्योता

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
इनेलो प्रदेशाध्यक्ष अशोक अरोड़ा ने कहा कि कर्नाटक में एक बार फिर से लोकतंत्र की जीत हुई है। माननीय सर्वोच्च न्यायालय के दखल के बाद अलोकतांत्रिक तरीके से बनाई गई भाजपा की सरकार का पतन हुआ है।

अरोड़ा आज भवानी मंदिर चीका में इनेलो बसपा कार्यकर्ताओं को 29 मई को कैथल में होने वाले जेल भरो आंदोलन का न्योता देने आए थे। उन्होंने बताया कि 29 मई को अनाज मंडी में एक विशाल रैली का आयोजन किया जाएगा और उसके बाद अभय चौटाला के नेतृत्व में जेल भरो आंदोलन के तहत गिरफ्तारियां दी जाएगी। मौके पर पूर्व विधायक बुटा सिंह, बसपा से प्रत्याशी रहे दलबीर भान, बचन सिंह माजरी, हलका अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह जैलदार, साहब सिंह संधू, रमेश जैन, शमशेर पुनिया भागल, खजान सिंह भागल, बलकार बल्लू, जयप्रकाश बलबेहड़ा, महिला जिला प्रधान कमलेश बलबहेड़ा, सुल्तान सिंह, पिरथी सीड़ा, बलवंत हरिगढ़, रामेश्वर पहलवान, मास्टर जिले सिंह सहित सैकड़ो इनेलो बसपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।

खबरें और भी हैं...