कैथल। विवाहिता से छेड़छाड़ करने के आरोपी को गिरफ्तार किया है। थाना चीका के अंतर्गत आने वाले एक गांव की महिला ने पुलिस को शिकायत दी थी कि 26 अप्रैल को सुबह के समय वह अपने बेटे को स्कूल छाेड़ने गई थी। सरकारी स्कूल का टीचर पवन कुमार वोटर कार्ड देने के बहाने उसे एक कमरे में ले गया। जहां आरोपी ने उसके साथ छेड़छाड़ कर जान से मारने की धमकी दी। कोर्ट के आदेशानुसार आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।