भास्कर न्यूज | गुहला चीका
हरियाणा राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत खंड कार्यालय गुहला में पीहर कलस्टर संगठन की बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में पंजाब नेशनल बैंक ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान कैथल की तरफ से संस्थान के फैकल्टी जितेंद्र कुमार ने स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं को संस्थान द्वारा चलाई जा रही विभिन्न प्रकार की ट्रेनिंग जैसे महिला सिलाई, ब्यूटी पार्लर, बैग बनाना,टैडी वीयर बनाना, अगरबत्ती बनाना, फाइल कवर बनाना, मोमबत्ती बनाना, कंप्यूटर टैली आदि के बारे में जानकारी दी। बताया कि जिले का कोई भी व्यक्ति जिसकी उम्र 18 से 45 वर्ष है वह ट्रेनिंग करने के लिए अपना नाम दर्ज करवा सकता है। खंड कार्यक्रम प्रबंधक नेहा चराया ने बताया कि मिशन के तहत लगभग 4500 महिलाएं स्वयं सहायता समूहों से जुड़कर अपनी आजीविका की ओर अग्रसर हैं। अब तक खंड गुहला में गरीब महिलाओं के द्वारा बचत एक करोड़ 8 लाख 35 हजार रुपए की जा चुकी है। इस अवसर पर खंड समन्वयक श्याम लाल, सोनिया,सीएलएफ की प्रधान चरणजीत कौर, खजांची, अमिता, सचिव माया, हरदीप,गुरप्रीत, राहुल व दस गांवों के महिला ग्राम संगठनों के पदाधिकारी उपस्थित रहे।
महिलाओं को ब्यूटी पार्लर व कंप्यूटर का दिया प्रशिक्षण महिलाओं को ब्यूटी पार्लर व कंप्यूटर का दिया प्रशिक्षण