एक तरफ जहां पूरे प्रदेश के नगरपालिका कर्मचारी हड़ताल पर है और शहरों की सफाई व्यवस्था बुरी तरह से प्रभावित हो रही है वहीं चीका नगरपालिका के लगभग सभी कर्मचारी इस हड़ताल से दूर हैं। ये कर्मचारी नियमित रूप से अपनी ड्यूटी पर आ रहे है और शहर की साफ सफाई का काम सही तरीके से चल रहा है। शहर के सभी 17 वार्डों की सफाई के लिए तैनात लगभग 70 कर्मचारी हर रोज लगभग 20 क्विंटल कचरा शहर से बाहर निकाल रहे हैं, जिसके चलते चीका के लोग स्वच्छ हवा में सांस ले पा रहे हैं। सफाई कर्मचारियों के हड़ताल पर ना जाने से शहर के लोग भी खुश है और वे इसे नगरपालिका प्रशासन व चेयरपर्सन अमनदीप शर्मा का सफल नेतृत्व मान रहे हैं।
गुहला चीका | वार्ड में सफाई करते नपा सफाई कर्मचारी।
नपा चेयरपर्सन बोलीं- कराऊंगी सम्मानित
अमनदीप कौर शर्मा ने बताया कि चीका नगरपालिका के केवल दो कर्मचारी हड़ताल पर है बाकी लगभग 70 सफाई कर्मचारी अपने काम के लिए हर रोज ड्यूटी पर आ रहे हैं। ये कर्मचारी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वच्छ भारत के सपने को पूरी तरह से साकार बना रहे हैं। उन्होंने कहा कि चीका नपा कर्मचारियों द्वारा अपने काम को लेकर दिखाए जा रहे समर्पण को देखते हुए वे अपने स्तर पर उन्हें सम्मानित करेंगी। साथ ही प्रदेश सरकार को पत्र लिख इन्हें सम्मानित करने की अपील करेंगीं।