गुहला चीका | ज्ञानदीप सीनियर सेकेंडरी स्कूल चीका की छात्राओं ने हिसार में आयोजित 10वीं हरियाणा कप ताईक्वाडो प्रतियोगिता में रजत पदक प्राप्त कर स्कूल व क्षेत्र का नाम रोशन किया है। प्रधानाचार्या सुमन गोयल ने बताया कि 11 व 12 मई को आयोजित की गई इस प्रतियोगिता में स्कूलों के कई छात्रों ने भाग लिया था। ज्ञानदीप स्कूल चीका की नौंवी कक्षा की छात्राओं नेहा सीड़ा और ऐशवीन ने शानदार प्रदर्शन करते हुए रजत पदक हासिल किया। गुरुवार को स्कूल में पहुंचने पर दोनों छात्राओं का स्वागत किया गया। स्कूल प्रबंधक परमानंद गोयल ने बताया कि ज्ञानदीप स्कूल के छात्रों ने राज्य व राष्ट्रीय स्तर पर कई प्रतियोगिताओं में पदक प्राप्त कर क्षेत्र का नाम रोशन किया है।