पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • लड़कियों ने फुटबाल में दिखाया दमखम

लड़कियों ने फुटबाल में दिखाया दमखम

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
गुहला चीका | वीरवार को टटियाना स्थित कोहिनूर इंटरनेशनल एकेडमी में दसवीं व ग्यारहवीं की लड़कियों के बीच फुटबाल का मैच करवाया गया। यह मैच एकेडमी की प्रधानाचार्या कंवलजीत कौर बाजवा व चेयरपर्सन डा. सुखविंद्र कौर की देख रेख में करवाया गया। मैच के दौरान छात्राओं का उत्साह देखते ही बनता था। दोनों टीमों की छात्राओं ने शानदार प्रदर्शन किया और अंत में दसवीं कक्षा की लड़कियां विजेता रही। उन्होंने छात्राओं को खेलों में बढ़ चढ़ कर भाग लेने के लिए प्रेरित भी किया।

खबरें और भी हैं...