गुहला चीका | राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय पीडल में कला और प्रतिभा विषय पर एक कार्यक्रम का आयोजन कराया गया। प्रिंसिपल जितेंद्र वर्मा ने अपने संबोधन में कहा कि किसी भी विद्यार्थियों की प्रतिभा निर्माण में अध्यापक का विशेष योगदान होता है। प्राध्यापक राजा सिंह ने विद्यार्थियों को प्रेरित करते हुए कहा कि कला एक शारीरिक और मानसिक कौशल है, जिससे हमारी मानसिक कल्पनाओं को वास्तविक रुप प्राप्त होता है।