कैथल | चीका पुलिस ने गांव बलबेहड़ा में रेड माकर 93 बोतल ठेका शराब देसी बरामद की है। थाना प्रबंधक चीका सब इंस्पेक्टर रामचंद्र ने बताया कि हेडकांस्टेबल कृष्ण कुमार की टीम ने गांव बलबेहड़ा निवासी गणेश के कब्जे में उसके मकान से 93 बोतल ठेका शराब देसी बरामद की है। पुलिस के पहुंचने से पहले ही आरोपी मौका से फरार हो गया था, जिसके खिलाफ कार्रवाई की जा रही है।