तेरापंथ सभा भवन में तेरापंथ जैन सभा के अनुयायियों की बैठक वार्षिक चुनावों को लेकर बुलाई। अध्यक्षता तेरापंथ सभा के पूर्व प्रधान निर्मन जैन ने की। तेरापंथ जैन समाज के प्रवक्ता राजेश जैन ने बताया कि तेरापंथ जैन समाज में प्रधान पद का चुनाव हमेशा ही सर्वसम्मति से हुआ है। आज करवाए गए प्रधान पद के चुनावों से पूर्व सभा के कोषाध्यक्ष जिन्नेद्र जैन ने 2016- 2017 व 2017-2018 के आय व्यय का विवरण प्रस्तुत किया। इसी के साथ पूर्व प्रधान भगवान दास जैन ने अपनी कार्यकारिणी के साथ त्यागपत्र दिया। उसके बाद सर्वसम्मति से सतपाल जैन को दो वर्ष के कार्यकाल के लिए प्रधान नियुक्त कर दिया गया। प्रधान पद के बाद कार्यकारिणी में पूर्व प्रधान भगवान दास जैन व लाल जैन को संरक्षक, राजेश जैन उप-प्रधान, शिव कुमार जैन को महासचिव, जिन्नेद्र कोषाध्यक्ष, विनोद सलाहकार व गौरी शंकर प्रचार मंत्री बने। मौके पर मुकेश जैन, मनीश, सुरेश, राजेंद्र, तरसेम, महिन्द्र, रामकुमार, विनय, संजीव भी उपस्थित रहे।
चुनाव बाद बैठक करते तेरापंथ समाज के सदस्य।