डीएवी सीनियर सेकेंडरी स्कूल चीका में तीन दिवसीय भारत स्काउट्स एवं गाइड्स कैंप का रंगारंग समापन हुआ। तीन दिवसीय कैंप में बच्चों ने कई तरह की गतिविधियां सीखी। कैंप में बेटियों को स्काउट गाइड नियम, प्रार्थना, झंडा गीत, प्रतिज्ञा सहित स्काउट संबंधी विषयों की जानकारी व प्रशिक्षण दिया गया। शिविर में प्राथमिक चिकित्सा, सेतु, तंबू निर्माण के गुर सिखाए गए। कैंप के अंतिम दिन मुख्यातिथि डिप्टी डीईओ शमशेर सिंह व बीईओ प्रेम पूनिया ने शिरकत की। मौके पर विद्यालय प्रधानाचार्य पूनम सिंह ने मेहमानों का स्वागत किया।
गुहला चीका | डीएवी स्कूल चीका में स्काउट एंड गाइड कैंप मेंं अव्वल रहे बच्चे।