सुनाम में खालसा दिवस को समर्पित नगर कीर्तन निकाला
सुनाम| खालसा दिवस को समर्पित गुरुद्वारा अकालगढ़ साहिब की ओर से शुक्रवार को पांच प्यारों की अगुवाई में भव्य नगर कीर्तन निकाला गया। इस मौके पर कमेटी प्रधान सवरन सिंह धालीवाल, सरबजीत चीमा, परमीत सिंह, तरविंदर सिंह, रमनदीप सिहं, सुखदेव चीमा, सुरिंदपाल सिंह, बलवीर सिंह, गुरचरन धालीवाल, हरमनदीप सिंह, हरप्रीत नंबरदार, अमृत सिंह, सुरजीत आनंद आदि उपस्थित थे। (टिंका)