राष्ट्रीय स्कूल खेलों में छाए डीएवी स्कूल के छात्र
सुनाम |डीएवी सीनियर सेकेंडरी पब्लिक स्कूल के छात्रों ने मदुरे(तमिलनाडु) में स्कूल गेम्स फेडरेशन ऑफ इंडिया द्वारा करवाई गई 63वीं राष्ट्रीय स्कूल गेम्स में बढ़िया प्रदर्शन किया। स्कूल के प्रधानाचार्य वीपी गुप्ता ने बताया कि स्कूल की 9वीं कक्षा की छात्रा हरगुण चीमा व अक्षित ने कैरम बोर्ड टूर्नामेंट में बढ़िया प्रदर्शन किया। स्कूल के डायरेक्टर पीएस धालीवाल, शिक्षा सलाहकार डॉ. डॉली राय, मेडिकल अधिकारी डाॅ. राधा वशिष्ठ ने दोनों खिलाड़ियों को बधाई दी।