शिक्षा और खेलों में होनहार बच्चों को सम्मानित किया
धूरी| सरकारी प्राइमरी स्कूल बुर्ज गौहरा का वार्षिक समारोह मुख्याध्यापक राजकुमार के नेतृत्व में मनाया गया। समारोह का उद्घाटन आप विधायक हरपाल सिंह चीमां ने किया। इस मौके साल भर के दौरान शिक्षा और खेलों के साथ-साथ अन्य क्षेत्रों में भी प्राप्तियां हासिल करने वाले बच्चों को सम्मानित किया गया। इस मौके पर रेखा दत्ता, जतिंदर सिंह मंडेर, नवीन सेठ, निर्मल सिंह, गायक सोनू विर्क, सरपंच फतेहजंग सिंह, बचितर सिंह, अमरीक सिंह और ज्ञान सिंह आदि मौजूद थे। (अमित जिंदल)