धनौला| पंजाब पब्लिक स्कूल माना पिंडी (धनौला) में प्रिंसिपल सिमरन कौर के नेतृत्व में राष्ट्रीय डेंगू दिवस मनाया गया। इस मौके पर डेंगू संबंधित विद्यार्थियों के पोस्टर मुकाबले करवाए गए। कुलविन्द्र कौर ने बच्चों को डेंगू के लक्षणों के बारे में जानकारी देते बताया कि डेंगू की बीमारी में तेज बुखार, सिर दर्द, आंखों के पिछली तरफ दर्द, मांसपेशियों-जोड़ों में दर्द, उल्टियों लग जाती हैं। चेयरमैन अमरजीत चीमा ने कहा कि हमें डेंगू से बचने के लिए अपने आस-पास की सफाई रखनी चाहिए। अंत में पोस्टर मुकाबलों में विजेता बच्चों को इनाम देकर सम्मानित किया।(सदियोडा)