संगरूर| पुलिस ने विभिन्न स्थानों से 215 बोतल शराब ठेका देसी व 250 नशीली गोलियां बरामद कर 6 आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। थाना सिटी धूरी के हवलदार जगतार सिंह ने जसवीर कौर से 11 बोतल शराब ठेका देसी बरामद की है। थाना छाजली के सहायक थानेदार परमजीत सिंह ने हाकम सिंह व भोलू खां से 120 बोतल शराब ठेका देसी बरामद की है। थाना लहरा के हवलदार रामजस्स सिंह ने सुखजीत सिंह से 12 बोतल शराब ठेका देसी बरामद की है। थाना लहरा के सहायक थानेदार बिल्लू सिंह ने गुप्त सूचना के आधार पर गगनदीप सिंह उर्फ गुग्गु से 72 बोतल शराब ठेका देसी बरामद की है। पांचवें मामले में थाना चीमा के सहायक थानेदार मघ्घर सिंह ने तोलावाल से गांव वीरकलां रोड पर गगनदीप सिंह उर्फ हैप्पी निवासी जखेपल से 250 नशीली गोलियां बरामद की है। सभी आरोपियों के खिलाफ संबंधित थानों में मामला दर्ज कर लिया है।