नशीला पदार्थ रखने पर तीन को 10 साल कैद, Rs.1-1 लाख जुर्माना
संगरूर| अतिरिक्त सेशन जज दिनेश कुमार ने तीन व्यक्तियों को नशीला तरल पदार्थ रखने के जुर्म में 10-10 वर्ष कैद और 1-1 लाख रुपए जुर्माने की सजा सुनाई गई। पुलिस थाना लहरागागा में 11 जनवरी 2014 को मामला दर्ज किया गया था कि पुलिस ने गांव रामपुरा की सीमा जवाहरवाला से आ रही जिपसी की चेकिंग दौरान जिपसी चालक हरजिंदर सिंह निवासी उगराहां, जसविंदर सिंह निवासी मंडेर, मनप्रीत सिंह निवासी उगराहां के पास से 4 लीटर नशीला तरल पदार्थ बरामद हुआ था। पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के अधीन मामला दर्ज कर लिया था।
309 बोतल शराब और 30 किलो भुक्की बरामद
संगरूर| पुलिस ने विभिन्न मामलों में 309 बोतल शराब और 30 किलो भुक्की बरामद की है। थाना सिटी धूरी के सहायक थानेदार गुरिंदर सिंह ने राहुल इटवाल से 295 बोतल शराब पकड़ी। थाना चीमा के सहायक थानेदार हरचेतन सिंह ने तरसेम सिंह से 14 बोतल शराब पकड़ी। थाना छाजली के सहायक थानेदार कर्मजीत सिंह ने जसविंदर सिंह, किरणदीप कौर, हरजीत कौर से 10-10 किलो भुक्की बरामद की है।