लोगों ने नशे से दूर करने को भरे प्रतिज्ञा पत्र
चीमा|संत अतर सिंह विद्या प्रसार व वेलफेयर कमेटी द्वारा अकाल अकादमी चीमा साहिब में धार्मिक समागम का आयोजन किया गया। जिसमें अकादमी के छात्रों ने गुरबाणी से संगतों को निहाल किया। छात्रों ने ढाडी वारे व कविताएं गाकर गुरबाणी से जुड़ने का संदेश दिया। अकादमी के वीर खालसा ग्रुप ने गतका पेश कर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया। इस दौरान सुखमणि साहिब के पाठ किए गए व लोगों को नशे, भ्रूणहत्या व सामाजिक बुराइयों को खत्म करने के लिए प्रतिज्ञा पत्र भी भरे गए। इस मौके पर संत बाबा छोटा सिंह, संत बाबा ईशर सिंह हैदराबाद वाले, रमनदीप कौर, प्रिंसिपल सवनजीत कौर, सिमरप्रीत आदि उपस्थित थे।