चीमा| चीमा निवासी जगतार सिंह ने अपने बेटे जसकरण सिंह के जन्मदिन पर अकाली अकादमी चीमा के लगभग 2000 छात्रों को लंगर छकाया। इस मौके पर जगतार सिंह ने कहा कि जन्मदिन पर हानिकारक चॉकलेट, टॉफियां व केक आदि पर फालतू का खर्च नहीं करना चाहिए। छात्रों को लंगर छकाना उत्तम कार्य है। उन्होंने सभी परिजनों को अपील की कि अपने बच्चों के जन्मदिन पर ऐसे कार्य करे। इस मौके पर जसकरन सिंह को सम्मानित भी किया गया। इस मौके पर प्रिंसिपल मनजीत कौर, गगनदीप कौर, गुरदीप सिंह, बचित्र सिंह आदि उपस्थित थे।