लहरागागा| कांग्रेसियों की ओर से कानून को अपने हाथ में लेना कानून की हत्या करना है। किसी भी अधिकारी चाहे वह कितने भी बड़े पद पर हो उसे कानून को हाथ में लेने का अधिकार नहीं है। यहां शनिवार को आम आदमी पार्टी के विधायक हरपाल सिंह चीमा पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। फिरोजपुर में कांग्रेसियों ने पुलिस के साथ मारपीट कर कानून का कत्ल किया है। उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी राज्य में पंचायती चुनाव, ब्लाक समिति व जिला परिषद चुनाव लड़ेगी। इस मौके पर चरनजीत सिंह, अजैब सिंह, मलूक सिंह, कुलवीर सिंह, सतवीर सिंह, रोहित, गुरजीत सिंह, चमकौर सिंह, शाम लाल, रामफल सिंह, बबला सिंह आदि उपस्थित थे। (वरिंदर)