मारपीट कर छीने एक लाख
छबड़ा| क्षेत्र के महादेव घाट के समीप एक किसान से मारपीट कर दो लोगों ने एक लाख रुपए छीन लिए। नीमेरी गांव थाना फतेहगढ़ जिला गुना मध्यप्रदेश निवासी मदनमोहन मीना ने अपने भाई के साथ लिखाई रिपार्ट में बताया कि वह सोमवार दोपहर 1 बजे मोटरसाइकिल से महादेवघाट से होता हुआ छबड़ा आ रहा था कि महादेवघाट के यंहा हंसराज मीना निवासी पिपल्या व कदम्ब मीना निवासी चक चुरेलिया व एक अन्य व्यक्ति ने लकड़ियों से मारपीट की ओर एक लाख रुपये छीन लिए ।