पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • छबड़ा में कैंडल मार्च निकालकर जताया विरोध

छबड़ा में कैंडल मार्च निकालकर जताया विरोध

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
छबड़ा| कस्बे में रविवार शाम साढ़े सात बजे द इनोसेंट क्लब सोसायटी, महाराणा प्रताप मोर्चा, एसआईओ, हाड़ौती मुस्लिम एजुकेशन एंड वेलफेयर सोसायटी, एनएसयूआई आदि संगठनों ने सुखाड़िया पार्क से कठुआ व उन्नाव की घटनाओं के विरोध में कैंडल मार्च निकाला। इनोसेंट सोसायटी के हस्सान खान ने बताया कि सुखाड़िया पार्क में एकत्रित होकर देश में बढ़ रहे ज्यादती की घटनाओं का विरोध जताते कैंडल मार्च निकाला। साथ ही आरोपियों को कड़ी सजा देने की मांग की। इस दौरान एसआईओ प्रेसिडेंट आशू सैय्यद, पवन बैरवा, श्याम रावल, महेंद्र कुमार, रवि पारेता, समीर खान, मनीष शर्मा, पंकज मीणा, चंद्रप्रकाश लोधा, जतिन त्यागी, वसीम खान, धीरज कुमार, विनय कुमार मौजूद थे।

खबरें और भी हैं...