परिजन जागरण में गए थे, चोरों ने घर से ढाई लाख रुपए और जेवर उड़ाए
छबड़ा. कस्बे में स्थित एक घर में चोरी की घटना के बाद बिखरा पड़ा सामान।
छबड़ा| कस्बे में रविवार रात को एक सूने मकान से चोरों ने लाखों की नगदी व जेवरात चुरा लिए।
सीआई सुगन सिंह ने बताया कि कस्बे की वाल्मिकि बस्ती के समीप मुख्य मार्ग पर रहने वाले प्रदीप साहु रविवार रात को किसी नजदीकी रिश्तेदार के यहां जागरण में गए थे। मकान पर ताला लगा हुआ था। सूने मकान को देखकर चोर मकान के मुख्य दरवाजे का ताला तोड़कर कमरे के अंदर रखी अलमारी का लाॅक तोड़कर दो से ढाई लाख की नकदी व सोने-चांदी के जेवरात चुराकर ले गए। रात को तीन बजे प्रदीप साहू व परिजन घर पहुंचे तो घटना का पता चला। उन्होंने पुलिस को सूचना दी। जिस पर पुलिस उपाधीक्षक के साथ पुलिस जाप्ते ने घटना स्थल का मुआयना किया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की।