पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • बैंकों से नहीं मिल रही नकदी, किसान व्यापारी परेशान

बैंकों से नहीं मिल रही नकदी, किसान-व्यापारी परेशान

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
स्थानीय एसबीआई की चेस्ट ब्रांच में गत एक सप्ताह से कैश की परेशानी आ रही है। जिसके कारण किसानों समेत व्यापारी वर्ग भी परेशान है। वर्तमान में शादी विवाह के सीजन के चलते किसान अपनी उपज बेचने मंडी में आ रहा है। यहां भी उसे नकद भुगतान नहीं मिल पा रहा है। वही मंडी व्यापारी प्रकाशचंद जैन का भी कहना है कि एसबीआई बैंक में केश नहीं होने के कारण व्यापारियों को भी परेशानी आ रही है। जिसके कारण व्यापारी किसानों को चेक दे रहे हैं।

सावे पर कैश की मार

छबड़ा एसबीआई के चेस्ट ब्रांच में नहीं आ रहा कैश, सावे के चलते निकासी से कई एटीएम खाली पड़े

छबड़ा. एटीएम में कैश नहीं होने से लाेग परेशान।

तीन दिन से एटीएम खाली, नकदी के लिए भटक रहे लोग

एसबीआई शाखा में केश का असर एटीएम पर भी पड़ रहा है। ऐसे में एटीएम में भी केश नहीं मिल पा रहा है। केश की कमी के कारण व्यक्ति सभी बैंकों के एटीएम के चक्कर काटते नजर आते हैं। पूर्व पालिकाध्यक्ष नाथूलाल अग्रवाल ने बताया कि बैंकों में केश नहीं होने के चलते पुनः नोटबंदी जैसे हालात नजर आ रहे हैं। सरकार इस ओर किसी प्रकार कोई ध्यान नहीं दे रही है, जिससे किसान व व्यापारी वर्ग परेशान है। उन्होंने एसबीआई के उच्चाधिकारियों को पत्र भेजकर क्षेत्र के बैंकों में केश मुहैया कराने की मांग की है। एसबीआई बैंक मैनेजर शष्मिता ने बताया कि मुख्य ब्रांच में गत 7 दिनों से केश नहीं आ रहा है। फिर भी बैंक में आमद के हिसाब से व्यवस्था की जा रही है, केश की कमी से परेशानी तो है ही।

बारां में कैश की किल्लत नहीं

बारां| देश के कई राज्यों में केश की किल्लत को लेकर शहर में भी चर्चा बनी रही। शहर में केश की किल्लत नहीं है। मंगलवार को किसानों और व्यापारियों को कैश की कमी नहीं आई। भास्कर ने कोटा रोड स्थित चार एटीएम पर पहुंचकर कैश की उपलब्धता को लेकर उपभोक्ताओं से चर्चा की, तो उन्होंने कहा कि उनकी जरूरत के मुताबिक कैश मिल रहा था। व्यापार महासंघ अध्यक्ष ललित मोहन खंडेलवाल व अग्रणी बैंक प्रबंधक बनवारीलाल मीणा ने बताया कि फिलहाल कैश की कोई किल्लत नहीं है।

खबरें और भी हैं...