पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • कचरा संग्रहण स्थल पर फैल रही गंदगी से लोग परेशान

कचरा संग्रहण स्थल पर फैल रही गंदगी से लोग परेशान

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
छबड़ा| नगर पालिका की आेर से कस्बे से कचरा संग्रहित कर कटीखंडी हनुमान मंदिर के पीछे की ओर डाला जा रहा है। यहां पर ना तो किसी प्रकार का गड्‌ढा है और ना ही किसी तरह की चारदीवारी है। इसके चलते दिनभर यहां से कचरा उड़कर मुख्य मार्ग तक एवं पूरी पहाड़ी पर फैल जाता है। वहीं कई बार पालिकाकर्मियों द्वारा कचरा जलाने के कारण धूल व धुएं से लोग परेशान रहते हैं। ब्रजभान सिंह अहीर, मोनू जैन, गोपाल संरक्षण गोशाला के मनोज राठौर, गोविंद तिवारी, मुकेश साहू, दिलीप नामा ने कचरा संग्रहण स्थल पर चारदीवारी करने तथा कचरे का उचित निस्तारण करने की मांग की है।

कचरा डालने वाले स्थान पर हो रही अव्यवस्थाओं का समाधान किया जाएगा। साथ ही जल्द ही कचरे का उचित निस्तारण किया जाएगा। - हेमंत कुमार, ईओ नगर पालिका

खबरें और भी हैं...