पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • ग्रामीण जीवन दर्शन को लेकर पोस्टर का विमोचन

ग्रामीण जीवन दर्शन को लेकर पोस्टर का विमोचन

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
छबड़ा| अभाविप की ओर से सामाजिक अनुभूति अभियान के तहत पोस्टर का विमोचन किया गया। नगर मंत्री ओमप्रकाश मालव ने बताया कि समाज जीवन का दर्शन करने के लिए दो चरणों में हर जिले से लगभग 250 कार्यकर्ता गांवों मे जाएंगे। प्रथम चरण 20 से 25 अप्रैल तक तथा दूसरा चरण 20 से 25 मई तक चलेगा। इसके तहत जिले में दो केंद्र बनाए गए हैं। पहला केलवाड़ा व दूसरा छबड़ा। इन दोनों केंद्रों पर ही कार्यकर्ताओं के रुकने की व्यवस्था रहेगी। कार्यकर्ता गांवों में जाकर रिपोर्ट तैयार करेंगे। शिक्षा, कृषि, परिवहन साधन, पशुपालन, जलस्रोत, कुपोषण, नशाखोरी, कन्या भ्रूण, बाल मजदूरी, बाल विवाह, दहेज प्रथा, स्वच्छता, जनजातीय क्षेत्रों की समस्या, सरकारी योजनाएं, महिलाओं की स्थिति जैसे मुद्दों को लेकर अनुभूति करेंगे। इस दौरान एबीवीपी विभाग संयोजक रोहित नागर, प्रांत कार्यसमिति सदस्य गोविंद यदुवंशी, जिला सहसंयोजक मनोहर राठौड़, छात्रसंघ अध्यक्ष अरविंद मीणा, पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष मोरसिंह गुर्जर, पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष फूलसिंह मीणा, छात्रसंघ अध्यक्ष रामनरेश मीणा, जिला समिति सदस्य रघुवीर गौतम, छात्रसंघ महासचिव नीरज कश्यप, नगर सहमंत्री कौशल कश्यप, हेमंत शर्मा, अभिषेक नागर, रवि जांगिड़, लाखन सिंह गुर्जर, पवन शर्मा सहित कई कार्यकर्ता मौजूद थे।

छबड़ा. ग्रामीण जीवन दर्शन को लेकर पोस्टर का विमोचन करते एबीवीपी कार्यकर्ता।

खबरें और भी हैं...