थर्मल में हादसा, गिरने से मजदूर घायल
छबड़ा| थर्मल पावर प्लांट में शुक्रवार को काम करते समय एक मजदूर गिरने से गंभीर घायल हो गया। जिसे गंभीर अवस्था में अस्पताल में भर्ती कराया है। प्लांट सूत्रों के अनुसार मोतीपुरा थर्मल की एलएंडटी कंपनी के पीएस कोन्टेक्शन में कार्य करते हुए मवासा व्यास निवासी रामबिलास दस मीटर ऊंचाई से नीचे गिरने से गंभीर घायल हो गया। जिसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है।