छबड़ा| पुलिस ने स्मैक विक्रेताओं व स्मैकचियों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 8 लोगों को गिरफ्तार किया और 6 ग्राम स्मैक जब्त कर एनडीपीएस एक्ट में प्रकरण दर्ज किए। डीएसपी प्रदीप हापावत ने बताया कि शुक्रवार को एडिय़ान मंदिर की तरफ झाड़ियों से गोलू उर्फ साजिद पुत्र शहजाद निवासी जोशी काॅलोनी छबड़ा, लतीफ पुत्र हब्बू खां निवासी केलखेड़ी, कालू उर्फ शरीफ पुत्र युसुफ निवासी जोशी कालोनी छबड़ा, शाहिद निवासी केलखेड़ी, शहादत पुत्र मुन्ना शाह निवासी कोली मोहल्ला छबड़ा, जफर मोहम्मद निवासी जोहरीपुरा छबड़ा, कमर मियां निवासी छबड़ा एवं कृषि उपज मंडी छबड़ा से राजू उर्फ समद पुत्र जफर निवासी छबड़ा को गिरफ्तार किया है।