पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • तेज आवाज में गीत बजाने पर 5 लोग गिरफ्तार

तेज आवाज में गीत बजाने पर 5 लोग गिरफ्तार

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
छबड़ा| पुलिस ने कार्रवाई करते हुए शुक्रवार को तेज आवाज में म्यूजिक बजाने के मामले में पांच जनों को गिरफ्तार किया है। सीआई सुगन सिंह ने बताया कि पुलिस की अलग-अलग टीमों ने गुगोर रोड पेट्रोल पंप के पास से ट्रैक्टर में तेज आवाज में गाना चलाते हुए गणेशपुरा निवासी चिंतामणी व ईदगाह चौराहा के पास से बांहरी निवासी सुरेश नागर एवं नयागांव निवासी नंदसिंह गुर्जर को गिरफ्तार किया। वहीं अदालत के सामने से ट्रैक्टर में तेज आवाज में गाना चलाते हुए चावलखेड़ी निवासी संजू खान तथा सीनियर स्कूल के पास से निपानिया निवासी कन्हैयालाल को गिरफ्तार किया। इनके पास से पेनड्राइव व मशीन सहित स्पीकर जप्त किए।

खबरें और भी हैं...