छबड़ा में आज और कल बंद रहेगी बिजली
छबड़ा| बिजली लाइनों के रखरखाव कार्य के चलते क्षेत्र में 14 व 15 अप्रैल को बिजली सप्लाई बंद रहेगी। निगम के सहायक अभियंता श्रीलाल जाटव ने बताया कि कनिष्ठ अभियंता (ग्रामीण) रणवीर कुमार रवि के क्षेत्र में लाइन का मरम्मत कार्य करवाने के कारण 33/11 केवी सब स्टेशन सेवनखेड़ी से भोजपुर फीडर की बिजली सप्लाई 14 व 15 अप्रैल को सुबह 10 से शाम पांच बजे तक बंद रहेगी।