सहरिया समाज का विवाह सम्मेलन 29 को पिपल्या जागीर में
कवाई| सामूहिक विवाह सम्मेलन को लेकर सहरिया समाज की बैठक सालपुरा स्टेशन पर शुक्रवार को हुई। इसमें 29 अप्रैल को पिपल्या जागीर में सामूहिक विवाह सम्मेलन आयोजित करने का निर्णय लिया गया। समाज अध्यक्ष रामस्वरूप सहरिया ने बताया कि सम्मेलन की कार्यकारिणी में अध्यक्ष कन्हैयालाल पिपल्या, उपाध्यक्ष रामस्वरूप डीलर, कोषाध्यक्ष कालूलाल, जगदीश अध्यापक को नियुक्त किया गया। वहीं अमरलाल अमलावदा, भैरूलाल बेसार, राजू अध्यापक केरवालिया, बाबूलाल कासमपुर, रामकल्याण छबड़ा, शिवचरण अध्यापक, मुकेश मिस्त्री को सदस्य बनाया गया।