पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • विधायक सिंघवी ने उठाई बाजार हस्तक्षेप योजना लागू करने की मांग

विधायक सिंघवी ने उठाई बाजार हस्तक्षेप योजना लागू करने की मांग

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
छबड़ा| विधायक प्रताप सिंह सिंघवी ने मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर किसानों का लहसुन बाजार हस्तक्षेप योजना के तहत खरीदने की मांग की है। विधायक ने लहसुन उत्पादक किसानों की व्यथा समझते हुए कृषि मंत्री प्रभुलाल सैनी व मुख्यमंत्री से मांग की कि वह लहसुन को बाजार हस्तक्षेप योजना के तहत समर्थन मूल्य पर खरीदें। सिंघवी ने बताया कि लहसुन का भाव लागत से भी कम होने के कारण किसानों को नुकसान हो रहा है। उनकी लागत भी नहीं निकल रही है। उन्होंने बताया कि इस वर्ष लहसुन का बंपर उत्पादन हुआ है। भाव कम होने से किसान आर्थिक रूप से कमजोर हो रहे हैं।

खबरें और भी हैं...