छबड़ा| क्षेत्र में दो दिन शाम को 2-2 घंटे बिजली बंद रहेगी। एईएन श्रीलाल जाटव ने बताया कि मंगलवार व बुधवार को बिजली बंद रहेगी। जेईएन ग्रामीण रणवीर कुमार रवि ने बताया कि क्षेत्र में 33 केवी लाईन का मरम्मत कार्य करवाया जाएगा। इसके चलते सब स्टेशन केलखेड़ी, कड़ैचोर, गेहूंखेड़ी एवं सेवनखेड़ी से जुड़े सभी फीडरों की विद्युत सप्लाई शाम 4 से 6 बजे तक बंद रहेगी।