बाइक चोरों का नहीं लगा सुराग, लोगों ने जताया रोष
छबड़ा| कस्बे में गत दिनों हुई बाइक चोरियों को लेकर अभी तक पुलिस के हाथ खाली होने से लोगों मेें रोष है। कानूनगो अनिल सोनी, शिक्षक बृजेश विजयवर्गीय, शिक्षक संजय शर्मा, स्टेशन मास्टर आरके मीणा आदि ने बताया कि गत दिनों उनकी बाइक कस्बे के विभिन्न स्थानों से चोरी हो गई। जिसकी पुलिस थाने में रिर्पोट भी दर्ज कराई, लेकिन अभी तक बाइकों का कोई पता नहीं लग पाया है। पुलिस की ओर से केवल आश्वासन दिया जा रहा है। इस मामले को उन्होंने थानाधिकारी व डीएसपी से मांग भी की कि वह कार्रवाई करके बाइक चोर गिरोह का पता लगाएं। इस मामले में थानाधिकारी सुगन सिंह ने बताया कि चोरों की तलाश जारी है। एक बाइक भी बरामद की है।