महिला से छेड़छाड़ करने का आरोपी गिरफ्तार
छबड़ा| स्थानीय पुलिस ने रविवार को एक महिला के साथ छेड़छाड़ करने के आरोप में एक जने को गिरफ्तार किया है। सीआई सुगन सिंह ने बताया कि पीड़िता ने रिपोर्ट दर्ज कराई की वह संजय कॉलोनी निवासी उसके रिश्तेदार रामस्वरूप पुत्र माधोलाल के घर कार्यक्रम में आई थी। जिसने शनिवार रात को पीड़िता के साथ छेड़छाड़ की। इस पर पुलिस ने मामला दर्ज कर रामस्वरूप को गिरफ्तार किया है।