छबड़ा| कर्नाटक में भाजपा की ओर से विधानसभा चुनाव के बाद बहुमत साबित नहीं कर पाने पर पूर्व विधायक करण सिंह राठौड़ व कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने खुशी जताई है। पूर्व विधायक राठौड़ ने बताया कि कर्नाटक में लोकतंत्र की जीत हुई है। पूर्व विधायक ने आरोप लगाया कि भाजपा ने धन-बल के दम पर विधायकों को खरीदने का प्रयास किया था।
इस दौरान ब्लॉक अध्यक्ष परमानंद मीणा, पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष बाबूलाल टाटू, चिरंजीवलाल भार्गव, राजेश भार्गव, राम गुर्जर, आसिफ असाड़ी, जिला परिषद सदस्य रामकरण मालव, रामदयाल लोधा, भवानीशंकर मालव, उमर मियां, शकील भाई, नदीम आलम, कासम खां, पूर्व सरपंच महफूज भाई, रणजीत सिंह, श्रीराम गुर्जर, धन्नालाल, शाकिरभाई, साबूभाई, मांगीलाल, इकरामभाई, प्रधानसिंह, रामहेत गुर्जर, गोपाल नेता आदि कार्यकर्ताओं ने सुप्रीम कोर्ट के आदेश का स्वागत किया है।